फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं कल से

बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं कल से

Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित स्कूलों में कक्षा 1-8 तक की परीक्षाएं 17 मई से प्रारंभ होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 17 मई को प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में प्रथम पाली में सुबह 7-9 बजे तक हिंदी, द्वितीय पाली में 9.30 बजे से 11 बजे तक कला और संगीत की परीक्षा कराई जाएगी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में 6-8 तक प्रथम पाली में हिंदी प्रथम, द्वितीय पाली में कला, संगीत, खेल स्वास्थ्य की परीक्षा होगी।
19 मई को प्राथमिक स्तर पर प्रथम पाली में अग्रेंजी और द्वितीय पाली में विज्ञान की, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर इस दिन प्रथम पाली में हिंदी द्वितीय और दूसरी पाली में इतिहास, नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी। 20 मई को प्राथमिक में पहली पाली में पर्यावरण शिक्षा और दूसरी पाली में संस्कृत अथवा उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में संबंधित कला, कृषि, गृह विज्ञान, हस्तकला, कताई-बुनाई की परीक्षा होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में आखिरी दिन 21 मई को सामाजिक अध्ययन और दूसरी पाली में गणित विषय का इम्तहान होगा। जबकि इस दिन उच्च प्राथमिक के छात्रों को प्रथम पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में उर्दू अथवा संस्कृत की परीक्षा देनी होगी। जबकि 22 को प्रथम पाली में अंकगणित और दूसरी पाली में पर्यावरण शिक्षा तथा आखिरी दिन 23 मई को प्रथम पाली में बीजगणित और द्वितीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

----------
तंबाकू निषेध पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
बस्ती। सेंट्रल एकेडमी में तंबाकू निषेध पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने निबंध, कहानी, क्विज, कार्टून बनाकर तंबाकू निषेध का संदेश दिया। कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जानकारी दी। छात्राें की कृतियाें को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed