{"_id":"65-81218","slug":"Basti-81218-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
Basti
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे खेल पर्व के चौथे दिन बुधवार को फुटबाल और शतरंज की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सभी हाउसों के खिलाड़ियों का मिश्रित प्रदर्शन रहा।
कनिष्ठ बालक वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में यलो हाउस के कैप आलम ने ब्लू के हिमांशु को, रेड के अनुराग ने ग्रीन के आयुष पांडेय का मात दी। कनिष्ठ बालिका वर्ग में ग्रीन की मान्या ने ब्लू की ज्योती को जबकि रेड की हर्षिता ने यलो की श्वेता को मात दी। वरिष्ठ बालक वर्ग में यलो के रणधीर दुबे ने ग्रीन के अभिनव को, रेड हाउस के रजत ने ब्लू के श्रेयांश को पराजित किया। वरिष्ठ बालिका वर्ग में ब्लू की अक्षिता ने यलो की शालू को जबकि रेड की गरिमा सिंह ने ग्रीन की गरिमा त्रिपाठी को मात दी।
फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में यलो हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस को 05-01 से पराजित किया। यलो की ओर से वसीम ने तीन गोल किए। दूसरे मैच में ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने रेड हाउस को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। ब्लू की तरफ से कप्तान आकाश ने दो गोल किए।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में रेड हाउस ने यलो को कांटे के मुकाबले में दो के मुकाबले एक गोल से पराजित किया। रेड की ओर से कप्तान दामिनी सिंह ने अपने दम पर दो गोल किए। यलो की ओर से एक मात्र गोल नेहा सिंह ने किए। एक अन्य मैच में ब्लू ने ग्रीन हाउस को एक गोल से हराया। ग्रीन हाउस की ओर से कोई गोल न हो सका। ब्लू की तरफ से एक मात्र गोल कप्तान एकता सिंह ने किया।
इस मौके पर निदेशक राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सोनी कुमार, दीपक कुमार, गुरमीत कौर, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।