फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चरस के साथ पकड़ा गया बदमाश

चरस के साथ पकड़ा गया बदमाश

Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने बुधवार की भोर में रेलवे स्टेशन रोड पर संदिग्ध हाल में जा रहे एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ और जामा तलाशी में उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती के एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भोर में वह अपने हमराहियों के साथ गश्त करके वापस आ रहे थे। तभी दक्षिण दरवाजा रोड से रेलवे स्टेशन की ओर संदिग्ध अवस्था में जाते एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान सोनहा थाने के बरगदवा गांव निवासी बेचन पटवा के रूप में हुई। जो ट्रेनों में चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसओ के साथ दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज के अलावा कांस्टेबल अरुण प्रजापति, संजय यादव आदि थे।
नेपाल से लाया था चरस
पुलिस का कहना है कि बेचन पटवा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पास जो चरस है वह नेपाल से लाया था। वह ट्रेन से बाहर बेचने के लिए ले जा रहा था।
रेलवे पुलिस में दर्ज हैं 6 मुकदमे
एसओ ने बताया कि पकड़ा गया पेशेवर अपराधी ट्रेन में घटनाओं को अंजाम देता था। राजकीय रेलवे पुलिस थाने में इसके विरुद्ध 6 मुकदमें दर्ज हैं। पूर्व में वह जीआरपी की ओर से एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed