{"_id":"65-78510","slug":"Basti-78510-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम महोत्सव की तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम महोत्सव की तैयारियां पूरी
Basti
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से 32वां श्याम महोत्सव 20 और 21 दिसंबर को गौरीदत्त धर्मशाला में होगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार भाग ले रहे हैं। दो दिन चलने वाले इस महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव को लेकर श्याम मंडल की ओर से तैयारी बैठक की गई। इस बैठक में आयोजन की सफलता को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष विमल गोयल और सचिव राजेंद्र मोदी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति, भजन संध्या, छप्पन भोग एवं बच्चों की नृत्य नाटिका होगी। कार्यक्रम में कोलकाता से संजय मित्तल, दिल्ली से शीतल पांडेय, नानपारा से कुमार शानू, दिल्ली से इंद्रराज म्यूजिक पार्टी, लखनऊ से हिमांशु बाबा और बेतिया से दिनेश सांवरिया को बुलाया गया है। दरबार सजाने के लिए कोलकाता से फूल वालों को भी बुलाया गया है। तैयारी बैठक में नंदलाल अग्रवाल, चिंटू गाडिया, गोपाल मोदी, प्रह्लाद मोदी, प्रेम मोदी, नीरज अग्रवाल, अजय मोदी, नंदू डिडवानिया, कमलेश मोदी, नेमचंद्र, प्रदीप कुमार, अनूज, नितेश, प्रेम टेकड़ीवाल आदि मौजूद रहे।