{"_id":"65-77023","slug":"Basti-77023-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रैया नगर पंचायत में हुए कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रैया नगर पंचायत में हुए कार्यों की होगी जांच
Basti
Updated Wed, 27 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शासन ने हर्रैया नगर पंचायत में आदर्श नगर योजना के तहत अवस्थापना सुविधा के मद में खर्च किए गए धन और कार्यों की गुणवत्ता की जांच का आदेश डीएम को दिया है। जांच वर्ष 2011-12 और 2012-13 में कराए गए कार्यों की होनी है। डीएम ने जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम को 12 दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि हर्रैया नगर पंचायत में वर्ष 2011-12 व 2012-13 में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश शासन से मिला है। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। टीम में एडीएम के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड-एक और अधिशासी अभियंता जल निगम को शामिल किया गया है। टीम को 12 दिसंबर को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इन दोनों वर्षों में कुल 69.69 लाख रुपये व्यय हुए।
-----------
इन कार्यों की गुणवत्ता की होगी जांच
कुल 10 कार्यों की जांच होनी है। इनमें वर्ष 2011-12 के आठ और वर्ष 2012-13 के दो कार्य शामिल हैं।
: वार्ड एक में अंबेडकरनगर में प्रदीप के घर के सामने से जीवलाल की जमीन तक इंटरलांकिग रोड व नाली। लागत 3.77 लाख।
: वार्ड एक में अंबेडकरनगर में बभनान रोड से श्रवण के घर तक इंटरलाकिगं रोड व नाली। लागत 82 हजार।
: वार्ड एक में अंबेडकरनगर रामनाथ के घर से बैजनाथ के घर होते जीवलाल के घर तक इंटरलाकिगं रोड व नाली। लागत 1.75 लाख।
: वार्ड एक में अंबेडकरनगर में गरीब के रास्ते के बगल से शिवकुमार के घर तक इंटरलाकिगं रोड व नाली। लागत 2.63 लाख।
: वार्ड सात में केपी सिंह के मोड़ से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रोड तक मिट्टी पटाई और तारकोल रोड। लागत 23.56 लाख।
: वार्ड चार में गोले के घर से सोमई के घर तक और शारदा यादव के घर तक नाली निर्माण। लागत 1.62 लाख।
: वार्ड छह में कयूम के घर से करिया भूज के घर तक सीसी रोड व नाली। लागत 9.29 लाख।
: वार्ड छह व दस में कन्हैयालाल गुप्त के घर से राजेंद्र गुप्त के घर तक सीसी रोड व नाली। लागत 4.03 लाख।
: वार्ड सात में मोतीनगर कोहले में पुलिया से संतोष सिंह के मकान से होते अभिमन्यु सिंह के घर तक इंटारलाकिगं रोड व रिटेनिंग वाल। लागत 14.59 लाख।
: वार्ड चार में उग्रसेन नगर में श्रीधर पाठक के घर से गल्ला मंडी शिवमंदिर तक व दिनेश सिंह के घर से शेषनाथ के घर के पीछे इंटरलाकिंग रोड व नाली निर्माण। लागत 13.23 लाख।