{"_id":"65-76221","slug":"Basti-76221-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में होंगे वैदिक यज्ञ और भजनोपदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में होंगे वैदिक यज्ञ और भजनोपदेश
Basti
Updated Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आर्य समाज नई बाजार की बैठक गुरुवार को स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्तीहट्टा में हुई। इसमें आर्य समाज के 42वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्षिकोत्सव 21 से 24 नवंबर तक चलेगा।
आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि चार दिन तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में विविध आयोजन किए जाएंगे। वैदिक यज्ञ के साथ ही भजन और उपदेश के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा आर्य वीर दल और वीरांगना दल की ओर से शौर्य प्रदर्शन का भी कार्यक्रम होगा। स्वामी दयानंद विद्यालय में आयोजित समारोह के पहले दिन 21 नवंबर को 12 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पुरानी बस्ती के विभिन्न हिस्सों से होती हुई आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। वार्षिकोत्सव में प्रतिदिन आचार्य विष्णु मित्र शास्त्री की ओर से चतुर्वेद शतकीय परायण यज्ञ कराया जाएगा। भजनोपदेशक कुलदीप भास्कर की ओर से भजनोपदेश कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा आचार्य रामचंद्र शर्मा के प्रवचन सुनने को मिलेगा। परमानंद प्रेमी की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। आर्य वीर और वीरांगना दल को दिल्ली के दिनेश आर्य की ओर से प्रशिक्षित किए जाएंगे। बैठक के दौरान आर्य समाज से जुड़े लोगों को कार्यक्रम के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस मौके पर घनश्याम आर्य, राधेश्याम कसेरा, आदित्य नारायण गिरि, पवन कुमार, डा. ज्योतिष प्रसाद, अरविंद आर्य, हरिराम आर्य, राजेंद्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।