फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मोहर्रम का चांद दिखने के साथ इमाम चौकों पर फातिहा शुरू

मोहर्रम का चांद दिखने के साथ इमाम चौकों पर फातिहा शुरू

Thu, 07 Nov 2013 05:40 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 07 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मोहर्रम का चांद दिखने के साथ ही इमाम चौकों पर फातिहा शुरू हो गया। इमामबाड़ा में ‘या हसैन’ की सदाएं गूंजने लगीं। इसी के साथ शहर में मजलिसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दसवीं मोहर्रम को कर्बला के मौदान में यजीदी फौज ने पैगंबर के नवासे इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों को तीन दिन तक भूखा-प्यासा रखने के बाद शहीद कर डाला। पैगंबर के अनुयायी इसी शहादत की याद में हर साल मोहर्रम मनाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम इमामबाड़ा शाबान मंजिल में मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना अली हसन ने कहा कि यजीद ने इमाम हुसैन से बैयत (आत्मसमर्पण) की मांग की थी। इमाम ने अगर उसे स्वीकार कर लिया होता तो इस्लाम से हक, इंसाफ और अमन खत्म हो जाता। यजीद अपनी हर बात की शरीयत बनाना चाहता था, जो पैगंबर के नवासे को गवारा नहीं था। इमाम और उनके साथियों ने अपना खून देकर इस्लाम की हिफाजत की। उनकी इस महान कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पूर्व मो. रफीक और उनके साथियों ने विशेष अंदाज में सोज पढ़ा। सुहेल हैदर ने कर्बला का दर्दनाक मंजर अपने कलाम में पेश किया। मजलिस में शमसुल हसन, शम्स आबिद, शानू, जैन, अन्नू, एहसान अली, जर्रार हसैन, नजफी, अतहर, अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed