{"_id":"65-69826","slug":"Basti-69826-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानपुर तहसील क्षेत्र के सात खाद की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानपुर तहसील क्षेत्र के सात खाद की दुकानों पर छापा
Basti
Updated Fri, 09 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। खाद के साथ नियम विरुद्ध कीटनाशक दवा बेचने वालों के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक की टीम ने भानपुर तहसील क्षेत्र के सात खुदरा बिक्रेताओं के यहां छापा मारा। सभी दुकानों पर खाद के साथ कीटनाशक दवाओं की बिक्री पाई गई। तीन दिन के अंदर लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए गए। अन्यथा की स्थित में केस दर्ज कराने और स्टाक को नष्ट करने की चेतावनी दी गई।
कृषि अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को भानपुर तहसील क्षेत्र के ओमप्रकाश खाद भंडार व हनुमान दोनों बड़ोखर, गंगाराम व न्यू कसौधन सल्टौआ, संतोष खाद भंडार करमहिया, जगनरायन भानपुर व वैष्णो खाद भंडार जिनवा की दुकानों पर छापा डाला गया। छापे के दौरान सभी दुकानों पर खाद के साथ कीटनाशक दवा की बिक्री पाई गई। दुकानदारों ने बताया कि अज्ञानता वश वे लोग कीटनाशक दवाओं की बिक्री कर रहे थे। बताया कि सभी को तीन दिन के अंदर कीटनाशक दवा की बिक्री का लाइसेंस बना लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि अगर तीन दिन के अंदर लाइसेंस नहीं बना तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और स्टाक को नष्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने थोक बिक्रेताओं से भी कहा कि वह कीटनाशक दवा देते समय दुकानदार का नाम और उसका लाइसेंस नंबर अवश्य करे। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों से उन्होंने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत होती है तो वे उनके मोबाइल नंबर 9792131521 पर सूचना दें, कार्रवाई होगी।