{"_id":"65-67794","slug":"Basti-67794-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब पर जताई नाराजगी
Basti
Updated Sun, 07 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से लगभग दो माह पूर्व चयनित अनुदेशकों की अब तक नियुक्ति न होने से उनमें नाराजगी है। शनिवार को उन्होंने कटेश्वर पार्क में बैठक कर 10 जुलाई तक नियक्ति पत्र जारी करने की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शासनादेश के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहली जुलाई से अनुदेशकों की नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए चयन प्रक्रिया लगभग दो माह पूर्व ही पूरी हो चुकी है। मगर अब तक उनको नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। ऐसे में उन्हें अपनी नियुक्ति को लेकर चिंता सता रही है। उन्हें इस बात की भी चिंता है कि कहीं नियुक्ति में अनियमितता न की जा रही हो। इसी कारण नियुक्ति पत्र देने में विलंब किया जा रहा है। शनिवार को अनुदेशकों ने कटेश्वर पार्क में बैठक कर कहा कि 10 जुलाई तक यदि उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो वे आंदोलन कर विरोध दर्ज कराएंगे।
इस मौके पर जगदंबा सिंह, नीरज, विनोद कुमार चौधरी, मनोज, मेराज अहमद, जितेंद्र कुमार, सुरेश वर्मा, हरिनाथ, ज्ञानदास, सुभाष, कंचनलता, रेनू वर्मा, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।