{"_id":"65-53437","slug":"Basti-53437-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में जेई समेत 26 कर्मचारी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में जेई समेत 26 कर्मचारी अनुपस्थित
Basti
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। डीएम के निर्देश पर बुधवार को सीडीअो राम अरज मौर्य ने अपने अधीनस्थ कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका चेक की। उन्होंने समय से कार्यालय न पहुंचने वाले एक जेई समेत 26 कर्मियों को अनुपस्थिति कर दिया। सीडीअाे ने बताया कि नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पिछले दिनाें डीएम ने विभागाध्यक्षों को सप्ताह में एक बार अपने कार्यालय का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश पर अमल न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। बुधवार की सुबह 10.15 बजे सीडीअो राम अरज मौर्य ने विकास भवन के कई कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका मंगा ली। अनुपस्थिताें में मत्स्य विभाग के जेई नीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक हर गोविंद सिंह, डीआरडीए के प्रेमप्रकाश सिंह, खलील, उदयराज, रामसूरत, रामजियावन, फुलेना, सहकारिता के अरविंद शुक्ल, आरईएस के रामअयुग, राम मिलन, पृथ्वीपाल, अद्याराम पांडेय, गन्ना विभाग के संतराम चौधरी, ओमकार नाथ, तकी हैदर, रामनवल, संदीप कुमार पाठक, सावित्री देवी, विजय सुरेश, श्याम सुंदर, ग्राम्य विकास विभाग की शिवकुमारी और पंचायतीराज विभाग के तीन कर्मचारी शामिल है। सीडीअो राम अरज मौर्य ने बताया कि संतोषजनक और तथ्यात्मक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।