{"_id":"65-52941","slug":"Basti-52941-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स के मकान में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स के मकान में लगी आग, मची अफरातफरी
Basti
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंगल बाजार स्थित ज्वेलर्स के मकान में आग लग गई। गनीमत रही कि जिस कमरे में आग लगी वहां पूजा घर और कुछ रजाई गद्दे रखे थे। वह सब जल गया। तभी फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को काबू में कर लिया। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका।
बालक राम शंभूनाथ सर्राफ का मंगल बाजार में घर है। दीपावली के दिन सभी लोग तैयारी में जुटे थे। ज्वेलर्स गौरव भारत के मुताबिक वे दुकान पर बिजी थे। इसी बीच तीसरे मंजिल पर स्थित पूजा घर से धुंआ निकलते दिखा। इसके बाद हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि दिन की घटना थी इसलिए बड़ा नुकसान नहीं हुआ वरना संकरे एरिया में उठी आग भड़कती तो पूरा एरिया खतरे में पड़ गया होता। एफएसओ नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सीढ़ी के ऊपर बने कमरे में कोई नहीं जाता था। इसलिए यह पता नहीं चल सका कि आग कैसे लगी। हालांकि अधिक नुकसान होने से बच गया।