फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आरईएस बनवाएगी सीसी रोड

आरईएस बनवाएगी सीसी रोड

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित समग्र गांवों में सीसी रोड के बनाने का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) को सौंपा गया है। इन गांवों में कुल 49.83 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस साल डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत 25 गांव चयनित किए गए हैं। इनमें सीसी रोड बनवाई जानी है। दो हजार से कम आबादी वाले समग्र गांवों में शासन की ओर से सीसी रोड के लिए 20 लाख मिलेंगे। एक लाख रुपए ग्राम पंचायत को लगाने होंगे। यह राज्य वित्त या फिर तेरहवें वित्त की धनराशि से देय होगा। जबकि दो हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सरकार इसके लिए 30 लाख रुपए देगी। इसमें ग्राम पंचायत को डेढ़ लाख रुपए अपनी तरफ से लगाने होंगे। इस साल चयनित 25 गांवों में 24 की आबादी दो हजार से कम है, जबकि एक गांव परशुरामपुर के जगन्नाथपुर की आबादी दो हजार से अधिक है। ऐसे में 24 समग्र गांवों में पांच करोड़ चार लाख रुपए और एक गांव में 31 लाख 50 हजार रुपए सीसी रोड पर खर्च होने हैं। कुल मिलाकर सभी समग्र गांवों में पांच करोड़ 35 लाख 50 हजार रुपए सीसी रोड पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीसी रोड का ग्राम पंचायत की खुली बैठक में होगा। गांव की मुख्य मार्ग को ही सीसी रोड के रूप में तब्दील किया जाएगा। यह मार्ग खंड़जा हुआ तो भी उसे सीसी रोड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ राम अरज मौर्य ने बताया कि बस्ती मंडल के समग्र गांवों में सीसी रोड के निर्माण का काम आरईएस को सौंपा गया है। विभाग को निर्देश दिया गया है कि जल्द ही मैप बनाकर कार्ययोजना प्रस्तुत करें। बीडीओ को निर्देशित किए गए है कि वह अपने क्षेत्र के चयनित गांवों के ग्राम पंचायतों की खुली बैठक बुलाए, इसमें नोडल अफसर की मौजूदगी में कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed