{"_id":"65-52878","slug":"Basti-52878-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य गारंटी का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य गारंटी का आशीर्वाद
Basti
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। एनआरएचएम बाल दिवस 14 नवंबर से आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के माध्यम से कक्षा एक से दसवीं तक के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उनकी सेहत दुरुस्त रखने के उपाय किय जाएंगे। सभी जिलों में सीएमओ और डीआईओएस की अध्यक्षता में बैठक कराकर प्रधानाचार्यों के सहयोग से योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके तहत ब्लाक स्तर पर दो मेडिकल टीमें गठित कर योजना को क्रियान्वित की तैयारियां की जा रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमित कुमार घोष के निर्देशानुसार योजना के प्रथम चरण में आयोजित बैठक के लिए प्रशासनिक मद में आवंटित 50 हजार रुपये में से दो हजार रुपये विषय वस्तु की पाठ्य सामग्री, पैड पेन व स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए खर्च किए जा सकेंगे। ब्लाक स्तर पर जनपदीय नोडल अधिकारी अथवा किसी नामित अपर/उप मुख्य सीएमओ की अध्यक्षता में डीपीएम/डीसीएम, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर, पीएचसी के चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान एवं मिड डे मिल व एएनएम व हेल्थ विजिटर के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रति ब्लाक एक हजार रुपये अधिकतम की धनराशि व्यय की जानी है।
ब्लाक स्तर पर तैनात होंगी दो मेडिकल टीमें
योजना के क्रियान्वयन के लिए संविदा पर दो मेडिकल टीमों की भर्ती कर तैनाती की जाएगी। प्रथम टीम में एक एमबीबीएस या न उपलब्ध होने की दशा में बीडीएम चिकित्सक की तैनाती की जा सकती है। जबकि द्वितीय टीम में परास्नातक डिग्री धारक एक आयुष चिकित्सक, या उनके न मिलने पर बीडीएस डॉक्टर को लिया जा सकता है। इसके अलावा प्रत्येक टीम में एक पैरामेडिकल स्टाफ में आप्टोमेट्रिस्ट/आप्थैल्मिक, असिस्टेंट/डेंटल हाइजीनिस्ट अथवा फिजियोथेरेपिस्ट में से कोई तथा अनिवार्य रूप से एक महिला नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जानी है।
विज्ञापन
मानदेय की है व्यवस्था
एमबीबीएस चिकित्सक को 36 हजार प्रतिमाह, बीडीएस चिकित्सक को 35 हजार रुपये, आयुष को 24,000 रुपये, जीएनएम/स्टाफ नर्स को 15 हजार व एएनएम/एचवी को 10 हजार व पैरामेडिकल स्टाफ को 11880 रुपये प्रतिमाह नियत मानदेय दिए जाएंगे।
जनपद स्तर पर होगा प्रशिक्षण
जनपद स्तर पर प्रत्येक ब्लाक से मेडिकल टीम के छह प्रतिभागी को ट्रेनिंग दी जानी है। इसमें सीएमओ की ओर से निर्णित किसी जनपदीय ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। एक बैच में 30-36 प्रतिभागी शामिल होंगे। एक जिले में न्यूनतम एक बैच तथा अधिकतम चार बैच आयोजित होंगे, जिनकी संख्या जनपद में ब्लाक एव नव नियुक्त संविदा कर्मियों की संख्या पर निर्भर करेगी।
योजना लागू कराने की तैयारी पूरी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. एसपी दोहरे का कहना है कि वैसे तो संविदा भर्ती की प्रक्रिया शासन की रोक के कारण स्थगित है। लेकिन जो हमारे पास पीएचसी/ सीएचसी की नियमित टीम है, उसके माध्यम से योजना को लागू कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।