{"_id":"65-52749","slug":"Basti-52749-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पीजी में बज गया चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पीजी में बज गया चुनावी बिगुल
Basti
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई।
कालेज के प्राचार्य डा. आरके पांडेय और छात्रसंघ चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए प्रो.अजीत कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि 22 और 23 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा। नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 27 नवंबर को निर्धारित की गई है। 10.30 बजे से 2.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। इसी दिन ढाई बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। 28 नवंबर को 10 से 12 बजे के बीच नाम वापसी होगी। 12 बजे से 12.0 के बीच सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। मतदान पांच दिसंबर को सुबह आठ बजे से दो बजे के बीच होगा। इसी दिन ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी।
आदर्श आचार संहिता प्रभावी
छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही छात्रसंघ चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए वनस्पति विभाग के प्रो. अजीत कुमार पांडेय को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। प्राचार्य डा. आरके पांडेय ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही होगें। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रनेताओं ने मनाई खुशी
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही छात्रनेता खुशी से झूम उठे। किसान पीजी कालेज परिसर में इकट्ठा होकर छात्रनेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और कालेज प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय, आलोक पांडेय, राजेश यादव, सर्वेश शुक्ल, जितेंद्र यादव, अनुराग शुक्ल, तेजेंद्र शुक्ल, अरविंद उपाध्याय, आदित्य, संदीप, गौरव पांडेय सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।