फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   93.40 percent students hoisted the flag in high school

Basti News: हाईस्कूल में 93.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Wed, 26 Apr 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
93.40 percent students hoisted the flag in high school
बस्ती। हाईस्कूल परीक्षा में घोषित नतीजे में जिले में होनहारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। 90.77 प्रतिशत छात्र और 93.18 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं। परीक्षा में 23,380 छात्र और 9,325 छात्राएं सफल हुई हैं। कुल परिणाम करीब 93.40 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के रोहित चौरसिया 92.3, शिवेंद्र सिंह 91.2, प्रियंका गुप्ता 91, अनामिका चौधरी 90.5, अतीक फातिमा 89.3, मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज की शीतल 91.33, कुशलावती 90.83, गंगेश मिश्रा ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। डॉ. आरजीएस पब्लिक कांवेंट इंटर कॉलेज की सृष्टि चक्रवर्ती 92, शिवम यादव 87, अभय राज अग्रहरि 86.67, ज्योति वर्मा 86, अमन गुप्ता ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन

दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार लखपति देवी राम किशोर इंटर कॉलेज एकटेकवा के हाईस्कूल में फ़ैजान खान 89.9, आदित्य कुमार ने 87.6 और शिवांगी ने 87.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दुबौलिया क्षेत्र की काजल सिंह ने 92.66, निकिता सिंह ने 92.3, अजीत ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज के हाई स्कूल की छात्रा प्रीति यादव ने 92 प्रतिशत और पं. चिंतामणि पैराडाइज इंटर कॉलेज की हाइस्कूल की छात्रा दृष्टि पांडेय ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed