फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जेम पोर्टल पर खरीदारी को तैयार नहीं सरकारी विभाग

जेम पोर्टल पर खरीदारी को तैयार नहीं सरकारी विभाग

Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जेम पोर्टल पर खरीदारी को तैयार नहीं सरकारी विभाग
फाइल फोटो
बस्ती। जेम पोर्टल यह सरकार का महाबाजार है। इससे खरीदारी में तमाम सुविधाएं हैं। मसलन खुले बाजार में मिलने वाले अधिकांश सामानों को यहां सस्ते दर पर बेचा जाता है। इस पोर्टल पर दुनियाभर के बाजार हैं। सरकार ने इस पोर्टल को लांच करने के बाद सभी विभागों को यह आदेश दिया कि कोई भी खरीद वे इसी पोर्टल से करें। इसके लिए सबसे पहले वे पोर्टल पर पंजीकरण करा लें, मगर आज भी सरकारी तंत्र इस पोर्टल से खरीद को बचते फिर रहा है। तभी तो अब तक केवल 22 सरकारी विभागों का पंजीकरण इस पर हो सका है और 56 विभागों ने इस पर पंजीकरण में कोई रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार सरकारी विभागों की खरीद को पारदर्शी व सस्ते दर पर खरीद करने की योजना को अमली जामा पहनाया। जेम पोर्टल पर दुनिया का महा बाजार में सरकारी तंत्र को जोड़ वहां से खरीद करने का निर्देश दिया है। इससे जहां एक ओर सस्ते दर पर सामान उपलब्ध हो जाएंगे वहीं तमाम जांच पड़ताल और आरोपों से भी सरकारी विभाग बचे रहेंगे, मगर सरकार की यह मंशा अपने जिले में अभी फलीभूत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शासन की मंशा के मुताबिक विभागों को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से पंजीकरण व खरीद के लिए दो बार प्रशिक्षित भी किया जा चुका है मगर सरकारी तंत्र जेम पोर्टल से बचते फिर रहे हैं। इसका चाहे जो कारण हो, मगर सरकार की मंशा को अपने जिले में करारा झटका लग रहा है। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी की मानें तो इस पर तीन लोगों का रजिस्ट्रेशन होता है। पहला ऑर्डर करने वाले का, दूसरा सामान लेकर जांच करने वाले का तथा तीसरा भुगतान यानी आहरण वितरण अधिकारी का। अधिकारी के मुताबिक जिन सरकारी संस्थानों का पंजीकरण इस पोर्टल पर होगा वह विषम परिस्थितियों को छोड़ अथवा पोर्टल पर मिलने वाले सामान की कीमत से कम होने पर ही बाहर से खरीदारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले उपायुक्त उद्योग
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उदय पासवान ने कहा कि जेम पोर्टल पर सभी सरकारी विभागों का पंजीकरण जरूरी है, मगर अब तक 78 में से केवल 22 ने पंजीकरण कराया है, जबकि सभी विभागों को दो बार प्रशिक्षण भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत कोई भी सरकारी संस्थान सबसे पहले जेम पोर्टल पर ही खरीद का आर्डर करें। यदि उससे सस्ता सामान स्थानीय बाजार में उपलब्ध हो तभी उसे क्रय करें। क्योंकि वर्ष भर बार सरकार स्वयं इसका ऑडिट कराएगी और जेम पोर्टल के बाजार मूल्य से अधिक में सामान खरीदा पाया तो संबंधितों के खिलाफ वसूली व अन्य विधिक कार्रवाई शासन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed