{"_id":"5c15354abdec2256f345261f","slug":"91544893770-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने सुगर मिल प्रबंधन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने सुगर मिल प्रबंधन को घेरा
Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
रूधौली शुगर मिल में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ सुगर मिल प्रबंधन को घेर लिया। आंदोलनकारियों ने मिल प्रबंधन को चार सूत्री ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण तीन दिन में किया जाए। अल्टीमेटम दिया कि यदि मांगें पूरी न हुई तो मिल का घेराव कर ताला बंदी की जाएगी। दूसरी ओर मिल प्रबंधन ने विधायक प्रतिनिधि व उनके कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल के निर्देश पर किसान क्षेत्र के अठदमा स्थित बजाज शुगर मिल पर पहुंचे। यहां प्रबंधन को दिए ज्ञापन में गन्ना किसानों का पुराना गन्ना मूल्य बकाया एक सप्ताह के भीतर दिए जाने, गन्ना तौल में अगेती, सामान्य व रिजेक्ट के नाम पर किसानों का शोषण बंद कर सभी प्रकार की गन्ने की खरीद किए जाने, पर्ची की समय सीमा बढ़ाने के नाम पर हो रही तीन सौ रुपये की वसूली रोकने एवं सुगर मिल पर किसानों की सुविधा के लिए छाजन, अलाव, शुद्ध जल इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामउग्रह जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार चौधरी, वार्ड सदस्य विकास पांडेय, गोपाल सिंह, संतोष पांडेय, मनोज ठाकुर, राजकुमार तिवारी, गंगा राम वर्मा, रामवचन, जुग्गीलाल और सुजीत सोनी आदि मौजूद थे। मिल के जीएम केन जेएम शुक्ला ने कहा कि शासन द्वारा पहले अगेती, फिर सामान्य और अंत में रिजेक्ट गन्ना खरीदने की व्यवस्था बनाई गई है और इसी क्रम गन्ना किसानों को पर्चियां भी एलाट की जाती हैं। शनिवार को गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर आए विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार पांडेय राजू एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरे ऑफिस में घुसकर मेरे साथ अभद्रता की। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। मिल परिसर में प्रबंधन की ओर से तत्काल सारी व्यवस्थाएं और दुरुस्त की जाएंगी।