{"_id":"67f41bf51ce6336ca409cbae","slug":"89-students-of-government-college-got-smartphones-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134685-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजकीय महाविद्यालय के 89 विद्यार्थियों को मिले स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजकीय महाविद्यालय के 89 विद्यार्थियों को मिले स्मार्टफोन
Tue, 08 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती का चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती गीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान 89 विद्यार्थियों में स्मार्टफोन भी वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि योगी और मोदी की अच्छी सोच की देन है कि इस सुदूर इलाके में इस महाविद्यालय का निर्माण कराया गया है। यहां से गांवों में रहने वाले गरीब किसान के बच्चे भी उच्च शिक्षा को प्राप्त कर अपना और अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकते हैं।
ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार नारी सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बच्चों को शिक्षा के साथ उनका मनोबल भी बढ़ाया जाना जरूरी है। गांव की बेटियां भी यहां से शिक्षा ग्रहण कर नारी शक्ति के रूप में उभर रही हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बालगोपाल शुक्ल, रामनिवास गिरि, डॉ. श्याम मनोहर पांडेय, डॉ. प्रीति वर्मा, रिजवान अहमद, शैलेंद्र कुमार, मोहित सोनी, कृष्णकांत, परमानंद, विजय कुमार, नीरज पांडेय, सुधाकर सिंह मौजूद रहे।