{"_id":"65a44540f367728aa0041b3a","slug":"84-kosi-parikrama-route-will-be-completed-in-two-years-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10032-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो साल मेें पूरी हो जाएगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो साल मेें पूरी हो जाएगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग
Mon, 15 Jan 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
छह पैकेज से बस्ती सहित पांच जिलों में बनेगा परिक्रमा मार्ग
जिले के पैकेज के 40 किमी मार्ग का हो चुका है टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छह पैकेजों में पांच जिलों तक पहुंचने वाले इस मार्ग पर बस्ती के पैकेज में 40 किमी के लिए टेंडर हो चुका है। अब मुआवजा वितरण का कार्य चल रहा है। जल्द ही 56 गांवों से होकर गुजरने वाले इस परिक्रमा मार्ग का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। यह निर्माण करीब दो साल यानी 2026 तक पूरा होगा।
231.858 किमी तक की दूरी तय करने वाले अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 2,533 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका विस्तार बस्ती जिले में 40.14 किमी, आंबेडकरनगर में पांच, अयोध्या में 102.94, बाराबंकी में 16.94 व गोंडा में 66.14 किमी किया जाना है। इसके निर्माण के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को दी गई है।
पीडब्ल्यूडी एनएच खंड बस्ती की तकनीकी अभियंता दिव्या सिंह के अनुसार बस्ती के पैकेज के लिए 1,032 करोड़ रुपये खर्च कर विद पेप्ड सोल्डर 10 मीटर चौड़े टूलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। इस धन में जमीन का मुआवजा, बिजली के खंभे हटाने, वन विभाग के पौधरोपण, पेयजल आपूति की पाइप लाइन हटाने व अन्य खर्चे्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
...
मखौड़ा धाम से शुरू होगा निर्माण
पीडब्ल्यूडी एनएच खंड बस्ती के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि श्रीराम के जन्म कारक यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम से 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत होती है। पहले पैकेज में यहीं से निर्माण भी शुरू किया जाएगा। मखौड़ा धाम व छावनी से महूघाट, रामबाग व सांड़पुर से सरयू नदी पार कर आंबेडकरनगर के शृंगी ऋषि के आश्रम तक के परिक्रमा मार्ग का टेंडर हो चुका है।
...
परिक्रमा मार्ग की शुरू हुई पैमाईश
84 कोसी परिक्रमा मार्ग की ज्पमाइश शुरू हो गई है। इस सर्वे में कार्यदायी कंपनी जेसी टेक्नोक्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर सुधांशु श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी एनएच खंड की इंजीनियर दिव्या सिंह और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गिरीश चंद्र शुक्ल शामिल हैं। टीम ने परशुरामपुर ब्लाॅक के हैदराबाद क्षेत्र में नाप जोख पूरी कर ली है।
इंजीनियर सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि परिक्रमा मार्ग से सटे 56 गांवों में संबंधित लेखपालों के जरिए किसानों से मुलाकात की गई और जमीन की हकीकत जानी गई है। संबंधित किसानों की जमीन का राजस्व अभिलेख से मिलान किया जा रहा है। जमीन स्वामियों के आधार कार्ड व बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज लिए गए हैं, ताकि मुआवजे की राशि आसानी से उनके खातों में भेजी जा सके।
...
कोट
जिले में करीब 180 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। किसानाें को मुआवजा की धनराशि उनके खाते में मिलेगी अब निर्माण की बारी है। दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा
-अंद्रा वामसी, डीएम बस्ती