{"_id":"60f314708ebc3e7372166d8e","slug":"82-06-crore-budget-passed-in-board-meeting-basti-news-gkp402235745","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक में 82.06 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक में 82.06 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में 82.06 करोड़ का बजट पास
सभासदों के प्रस्ताव को शामिल नहीं करने पर हंगामा
सभी वार्डों में उपलब्ध कराई जाएगी सुविधाएं : नपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका परिषद बोर्ड में शनिवार को हंगामे के बीच 2021-22 के लिए 82.06 करोड़ का बजट पास कर दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रुपम मिश्रा ने कहा कि इस रकम से पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नगरपालिका सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में नपाध्यक्ष रुपम मिश्रा ने कहा कि नगरपालिका आम लोगों की सुविधा के लिए इस बजट से कार्य करेगी। शासन के मंशा के अनुरूप सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि संभावित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सभी वार्डों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चर्चा के बाद बजट प्रस्ताव को बोर्ड के पटल पर रखा गया तो कई सभासदों ने अपनी ओर से दिए प्रस्ताव को शामिल नहीं करने की बात पर हंगामा कर दिया। हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। बोर्ड की बैठक में सभासद प्रमोद कन्नौजिया, डब्लू सोनकर, ममता, ताड़कनाथ जायसवाल, शांति शुक्ला, मो. सिद्दीक, चुनमुन लाल, विशाल शुक्ला, माया, दिनेश गुप्ता, अब्दुल अजीज, मंजू श्रीवास्तव, पूनम शुक्ला, मो. अहमद, निशांत बानो, कृष्ण कुमार पांडेय, मीरा राय, पूनम श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल चौधरी, मो कमरूलहुदा, मो इद्रीश, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला, दीप आनंद श्रीवास्तव, शालू यादव, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अतुल सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, ईओ अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।