फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मौसम की मार से अस्पताल में बढ़े रोगी

मौसम की मार से अस्पताल में बढ़े रोगी

Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से अस्पताल में बढ़े रोगी
MANDLA HOSPITAL - फोटो : SELF
बस्ती। ठंड बढ़ने से मरीज बढ़ गए हैं। इसके चलते जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में हृदय, वायरल फीवर, सांस और दमा के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं चिकित्सकों की राय में ऐसे में बीमारियों से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड के चलते जहां पहले ओपीडी में प्रतिदिन आठ सौ मरीज आते थे, अब वह बढ़ कर एक हजार के पार हो गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नवल वर्मा व डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि ठंड के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। जो सांस के रोगियों के लिए काफी नुकसान दायक होती है। नमी के चलते हवा में धुआं व गंदगी की मात्रा अधिक होती है। यह सांस के माध्यम से शरीर में जाकर परेशानी बढ़ा सकती है। बदले मौसम में त्वचा संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है। ऐसे में मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन


बच्चों का रखें विशेष ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट हो रही है। दिन में तापमान घट-बढ़ रहा है। बच्चों का शरीर काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं। बच्चों में खांसी, बुखार अथवा दस्त की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन


क्या बरतें सावधानी
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। रात में कंबल ओढ़ कर सोएं। ठंडा पानी पीने से परहेज करें। सांस रोगी सुबह-शाम मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें व हृदय रोगी अचानक ठंड के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed