{"_id":"5b9d4f65867a552c9418aa43","slug":"81537036133-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन गए दो हजार शौचालय, 600 निर्माणाधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन गए दो हजार शौचालय, 600 निर्माणाधीन
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन गए दो हजार शौचालय, 600 निर्माणाधीन
नगर पालिका क्षेत्र में ओडीएफ का हाल
शहर में नरहरिया व पांडेय बाजार में स्थापित होगा चल शौचालय
18 वार्ड में ओडीएफ की बयार का दावा कर रही पालिका
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शासन की मंशा के अनुरूप खुले में शौच मुक्त की कवायद तेज हो गई है। क्योंकि शासन का फरमान दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ करना है। इस कड़ी में जहां ग्रामीण इलाकों में कार्य हो रहा है। वहीं, पालिका भी अपने 25 वार्ड को ओडीएफ करने के लिए ताकत लगाए हुए है। यहां पालिका का दावा है कि दो हजार शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि छह सौ निर्माणाधीन हैं। शहर के दो वार्डों को पालिका अति संवेदनशील मानती है। इसके क्रम में यहां शौचालय निर्माण के अलावा दस-दस खानों के दो चल शौचालय भी स्थापित कराएगी।
पालिका के कुल वार्डों में 18 वार्ड ऐसे हैं, जिसे ओडीएफ का दावा पालिका कर रहा है। पालिका के सर्वे में इन वार्डों के हर घर में शौचालय का निर्माण हो चुका है। सात वार्ड में अभी कार्य अंतिम चरण में है। पालिका की सूची में शामिल संवेदनशील नरहरिया वार्ड व पांडेय बाजार वार्ड की मलिन बस्तियों में अब भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए चल शौचालय स्थापित कराने की कवायद पालिका ने शुरू कर दी है। यह शौचालय अगले सप्ताह में उन वार्डों में स्थापित करा दिए जाएंगे।
पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि ओडीएफ को लेकर पालिका संवेदनशील है। निर्माणाधीन शौचालयों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को बाहर शौच से रोकने के लिए भी पूरी रणनीति बनाई गई है। सुबह पालिका की टीम सीटी लेकर संवेदनशील वार्डों में जाएगी, जहां लोगों को जागरूक किया जाएगा। पालिका क्षेत्र को तय समय सीमा में ओडीएफ कर दिया जाएगा।