{"_id":"597b7de14f1c1baa348b4851","slug":"81501265377-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत ढ़ंग से मनी नागपंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत ढ़ंग से मनी नागपंचमी
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। ग्रामीण इलाकों में नागपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान कहीं कबड्डी का आयोजन हुआ तो कहीं आल्हा का तान छिड़ा। लोगों ने त्योहार का भरपूर आनंद लिया। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार नागंपचमी के दिन गांवों और कस्बों में ताल और पोखरे मे गांव के बच्चे और महिलाएं इक्ठ्ठी होकर घर से कपडे की बनी गुड़िया और भीगा चना खिलाकर त्योहार का जश्न मनाया। मुंडेरवा के लोहदर पोखरे पर कस्बे के लोग एकत्रित हुए।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ ब्लाक के मधवापुर ग्राम सभा के बरगदवा गांव मे आल्हा का आयोजन किया गया। इसमें गायक कलाकारों ने नाग पंचमी के अवसर पर शिव सागर की लड़ाई का वरण गीत के माध्यम से सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर आल्हा के गायक राम दास, राम केवल ,राम नयन, राका ने आल्हा की तान छेड़ी।
इसी क्रम में क्षेत्र के अनेक गांवों व कस्बों में धूमधाम से त्योहार मनाया गया। बच्चों ने चिक्का और कबड्डी खेलकर पर्व का आनंद लिया। क्षेत्र के आमा शुक्ला गांव के सिवान में गर्गवंशी कबड्डी टूर्नामेंट विजय कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना राम मोहन ने आयोजित किया।