फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने कसी कमर

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने कसी कमर

Tue, 27 Jun 2017 07:11 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने कसी कमर
पहली जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी का विरोध करने के लिए 30 को सभी दुकानें बंद करने का निर्णय बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में हुआ। व्यापारियों ने इसे काला कानून बताते हुए कहा कि सरकार ने व्यापारियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि जीएसटी का विरोध करने के लिए 28 जून को शहर भ्रमण होगा और 29 को मसाल जुलूस निकालकर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। बताया कि 30 को जिले भर के कारोबार बंद रहेंगे। यह विरोध जीएसटी को पारदर्शी और सरल बनाने तक जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी कोई अपराधी नहीं हैं, जिसे जेल में डाला जाए, अगर कोई गलती होती है, उस पर अर्थ दंड लगाया जा सकता है। नगर अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने कहा कि देश के पीएम ने कहा था कि एक देश एक कर की व्यवस्था जीएसटी में होगी। इस घोषणा का स्वागत कारोबारियों ने किया था। लेकिन जीएसटी में जो दरें और नियम घोषित किए गए हैं, वह किसी के हित में नहीं है। पहले भी इंस्पेक्टर राज था और इसके लागू होने के बाद भी रहेगा। जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि जीएसटी को सरल पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया जाना ही सभी के लिए हितकर होगा। कहा कि सरकार ने कपड़ा पर टैक्स लगाकर गरीबों के साथ अन्याय किया। इस मौके पर अनूप अरोरा, श्यामलाल पंसारी, दिनेश दूबे, लालजी सिंह, राजन ठाकुर, सुखदेव मल्होत्रा, रामप्रकाश बरनवाल, गौरव भारत, अदालत प्रसाद, मो. इद्रीश और बैजनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed