{"_id":"594ba1a64f1c1b05768b477c","slug":"81498128806-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्हित 11 भूमाफिया पर लगेगा गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्हित 11 भूमाफिया पर लगेगा गैंगेस्टर
Updated Thu, 22 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। प्रशासन चिन्हित 11 भू-माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट सहित अन्य आपराधिक धाराओं में कार्रवाई करने जा रहा है। इन भू-माफियाओं के कब्जे में चार हेक्टेअर से अधिक सरकारी जमीन हैं।
जिले में कुल 1181 अतिक्रमणकारियों ने ग्राम सभाओं की 61 हेक्टेअर से अधिक जमीन कब्जा कर रखी है। एक आंकड़े के मुुताबिक करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्तियों पर कब्जा है। एंटी भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी है। प्रशासन ने चिन्हित भू-माफियाओं का नाम अभी उजागर नहीं किया है। सदर तहसील में चार, हर्रैया में तीन और भानपुर व रूधौली तहसील में दो-दो भूमाफिया चिह्नित हैं। रसूख के चलते पहले हुई कार्रवाई का भी असर नहीं है। इनके कब्जे में अधिकतर सड़क किनारे की जमीने हैं। तहसीलों से मिली जानकारी के मुताबिक 1181 कब्जेदारों ने 61.372 हेक्टेअर सरकारी जमीनों पर नाजायज कब्जा कर रखा है। प्रशासन 2.100 हेक्टेअर सरकारी जमीनों को कब्जेदारों से मुक्त करा चुका है। चिन्हित 11 भू-माफियाओं के कब्जे में 4.629 हेक्टेअर है। इसके अलावा एंटी भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 0.63 हेक्टेअर सरकारी जमीनों को दुबारा ग्राम सभा के नाम किया जा चुका है। एंटी भू-माफिया सेल में 242 मामले
स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थापित एंटी भू-माफिया सेल में अब तक 242 मामले विभिन्न तहसीलों के दर्ज किए गए। इन सभी पर कार्रवाई करने के आदेश डीएम की ओर से संबंधित तहसीलों के एसडीएम को जारी हो चुके है। पिछले कई सालों से चारों तहसीलों के लगभग 245 सार्वजनिक तालाबों और पोखरों पर लोगों का कब्जा है। 23.132 हेक्टेअर क्षेत्रफल के कब्जे वाले तालाबों पर किसी ने मकान तो किसी ने स्कूल का निर्माण करा रखा है।
विज्ञापन
खाली कराई जाएगी जमीन: डीएम
डीएम अरविंद सिंह ने चिह्नित 11 भू-माफियाओं सहित अन्य अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ जमीनों पर कब्जा भी हटाया जाएगा। कब्जेदारों को जेल भेजा जाएगा।