{"_id":"593800b94f1c1b08088b457d","slug":"81496842425-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पहले स्थान पर बस्ती का एसएमसीयू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पहले स्थान पर बस्ती का एसएमसीयू वार्ड
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला चिकित्सालय के एसएमसीयू यानी सिक न्यू वार्न केयर यूनिट को प्रदेश सरकार ने सबसे बेहतर माना है। यहां वर्ष भर में सर्वाधिक बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया। यही नहीं इस वार्ड से सबसे कम केस रेफर किए गए और मौतें भी बेहद कम हुई। इन स्थितियों को संज्ञान में लेते हुए डॉ. पीके श्रीवास्तव की टीम को बेस्ट परफारमेंस एवार्ड से लखनऊ में सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने टीम के अगुवा को सम्मान पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
एसएमसीयू में पूरे वर्ष 1400 से अधिक ऐसे बाल रोगियों को भर्ती किया गया जो समय से पूर्व पैदा हो गए अथवा पेट में उनका विकास ठीक ढंग से नहीं हुआ। चिकित्सीय टीम की सदस्य डौ. तैयब अंसारी के अलावा स्टाफ नर्स मीरा गौतम, रेनू भट़्ट, संध्या, सायराबानो व हेमलता के परिश्रम से बच्चों की सेवा की और उन्हें नया जीवन दिया। प्रदेश के सभी यूनिटों की समीक्षा के बाद यह तथ्य उभर कर सामने आया कि महिला चिकित्सालय की यह यूनिट सबसे बेहतर कार्य कर रही है।