{"_id":"6a7b6ee2128040b257099637","slug":"80-players-showcased-their-talent-in-the-upca-under-14-cricket-trials-basti-news-c-207-1-bst1005-164138-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: यूपीसीए अंडर-14 ट्रायल में 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पहली बार हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: यूपीसीए अंडर-14 ट्रायल में 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पहली बार हुआ आयोजन
Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:20 AM IST
सार
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी ने क्रिकेट एकेडमी की सुविधाओं और मैदान की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से जिले में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे चलकर क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पचपेड़िया स्थित एकेडमी में चयन-ट्रायल में शामिल क्रिकेट खिलाड़ी संवाद
विस्तार
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर से संबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में मंगलवार को जिले में पहली बार अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कराया गया। पचपेड़िया मार्ग स्थित क्रिकेट एकेडमी में आयोजित एक दिवसीय ट्रायल में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के करीब 80 उदीयमान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं चयनकर्ता परवेज हसन खान और बदरे आलम की देखरेख में हुई। ट्रायल से पहले अमिताभ मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों के जरूरी दस्तावेजों और प्रपत्रों की जांच की। इसके बाद खिलाड़ियों के खेल कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शफीक सिद्दीकी ने क्रिकेट एकेडमी की सुविधाओं और मैदान की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से जिले में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे चलकर क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
क्रिकेट एकेडमी के निदेशक अनिकेत उपाध्याय ने मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बस्ती में यूपीसीए स्तर का ट्रायल होने से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे कम उम्र के खिलाड़ी क्रिकेट को बेहतर करियर विकल्प के रूप में देख सकेंगे और जिले में क्रिकेट का माहौल मजबूत होगा।