फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 candidate became botherd

आठ अभ्यर्थी रहे रात भर परेशान

Wed, 29 Jun 2016 11:34 PM IST
basti
basti Updated Wed, 29 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
8 candidate became botherd
शिक्षा - फोटो : ramesh mishra
बस्ती। विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी और डीईडी उत्तीर्ण आठ अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र न मिलने से रात भर परेशान रहे, जबकि मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे तक 292 को नियुक्ति पत्र बीएसए की ओर से उपलब्ध कराया जा चुका है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र न मिलने का कारण तकनीकी खराबी बताया गया। हालांकि, जिन लोगों को नियुक्ति मिल गया है, उनके ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट के निर्णय के आने तक रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


सुबह जब अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने बीएसए कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि बीएसए गोरखपुर बैठक में गए हैं। नियुक्ति पत्र न मिलने से निराश सूर्यभान, प्रदीप कुमार गुप्त, संतोष कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार, विजय नरायन, प्रमोद कुमार एवं संतोष गुप्त ने बताया कि भले ही कोर्ट की ओर से रोक लगा दी गई, मगर अगर नियुक्ति पत्र मिल जाता तो अन्य लोगों की तरह कम से कम उन्हें भी इस बात का संतोष होता कि चलो नियुक्ति पत्र तो कम से कम मिल गया। एक अभ्यर्थी ने बताया कि नियुक्ति पत्र को लेकर उसका परिवार दो दिन खाना नहीं खाया। बताया कि रातभर वह लोग नियुक्ति पत्र पाने के लिए जमे रहे। घर में नहीं गए। सोचा था कि चलो बुधवार की सुबह पत्र मिल जाएगा। यहां आने पर पता चला कि साहब ही नहीं हैं। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि किसी कारण की वजह से नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका था, बताया कि सभी आठ अभ्यर्थियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। बताया कि जिन लोगों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, उन सभी के ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दी गई है। कहा कि इस संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को हाईकोर्ट के निर्णय आने तक ज्वाइन न कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed