फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 Arrested in Ghoor land Dipute

संशोधित/अपडेट..... घूर गड्ढे पर कब्जे के विवाद में मारपीट,आठ गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
8 Arrested in Ghoor land Dipute
घूर गड्ढे पर कब्जे के विवाद में मारपीट, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन

पैकोलिया/हर्रैया (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में घूर की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिसका विरोध करने पर जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोग नाराज लोग शिकायत करने वाले युवक को मारने पीटने लगे, जिससे उसका सिर फट गया। बचाने आई मां से भी हाथापाई करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है।
एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि घटना में केस दर्ज कर आठ आरोपियों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। सोमवार सायं करीब पांच बजे गांव के प्रधान व कोटेदार के परिजन सरकारी अभिलेखों में दर्ज घूर गड्ढे पर पिलर डालकर कब्जा कर रहे थे। गांव के राम चन्दर ने कार्य करा रहे लोगों से घूर गड्ढा बताकर आपत्ति की। इसी बात से नाराज प्रधान व कोटेदार के परिवार के लोग युवक से उलझ गए। अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतर आए। जिसमें राम चन्दर का सिर फट गया। बीच बचाव करने पहुंची मां व बहन से भी बदसलूकी की। घटना की सूचना देने पीड़ित थाने पर गए। ग्रामीण मंगलवार सुबह हर्रैया तहसील पहुंचे और मामले की शिकायत प्रभारी एसडीएम से करते हुए घूर गड्ढे पर कब्जा रोके जाने व मारपीट में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी ने पैकोलिया पुलिस को मामले की जांच कर घूर गड्ढे पर निर्माण रोकने व आरोपियों कर कार्रवाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सेमरा गांव निवासी अखिलेश कुमार, रोहित ,अजय ,राम जियावन , प्रदीप , फौजदार, अनिल कुमार , सुनील कुमार को गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी हर्रैया के न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed