फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   77 buses deployed for Magh Purnima, huge crowd of devotees

Basti News: माघ पूर्णिमा के लिए लगाई गईं 77 बसें, श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा

Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
77 buses deployed for Magh Purnima, huge crowd of devotees
- प्रयागराज और अयोध्या के लिए रेलवे और बस स्टेशन पर पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन


बस्ती। माघ पूर्णिमा पर त्रिवेणी और सरयू नदी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का कारवां निकल रहा है। रविवार की तरह ही सोमवार को भी रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने पहले से तैयारी कर ली है। परिवहन निगम ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 77 बसे लगाई हैं। निगम के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो और भी बस लगाई जाएगी। सोमवार को दोपहर तक डिपो से 20 बसें महाकुंभ के लिए रवाना हो चुकी थीं।

12 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। श्रद्धालु त्रिवेणी और सरयू नदी समेत अन्य नदियों में डुबकी लगाकर सुखमय जीवन की कामना करेंगे। प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालु घर से निकल रहे हैं। उनमें उत्साह है, श्रद्धाभाव उमड़ रहा है। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ और अन्य तीर्थों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने जहां स्पेशल ट्रेन चलाई है, वहीं परिवहन निगम 77 बस लगा रहा है। परिवहन निगम के मुताबिक जरूरत पड़ी तो और भी बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


सुबह से ही बस अड्डे पर प्रयागराज के लिए बसें कतार में लगी नजर आईं। बस्ती डिपो के अलावा कलवारी, मेंहदावल, खलीलाबाद, मुखलिसपुर आदि से भी बसें रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले लाेग

144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ लगा है। महाकुंभ में पहुंच कर स्नान करने से जीवन का कल्याण होता है। महाकुंभ पहुंचने के लिए इच्छा जगी है। ट्रेन में सीट न मिलने पर बस से यात्रा पर निकले हैं। हिंदू धर्म में तीर्थों का बड़ा महत्व है।

- रघुनाथ पांडेय, भानपुर



महाकुंभ में स्नान कर दान-पुण्य की इच्छा से जा रही हूं। बस मिल गई है। साथ में परिवार भी है। धार्मिक शास्त्रों में महाकुंभ के स्नान का बड़ा महत्व है। जो श्रद्धालु प्रयागराज से लौटे हैं, उनसे महाकुंभ की विशेषता सुनकर मेरी भी इच्छा प्रयागराज जाने के लिए हुई।


- कांती दंवी, गौर

माघ पूर्णिमा के लिए परिवहन निगम की पूरी तैयारी है। प्रयागराज के लिए बसें भेजी जा रही है। 77 बस लगाई गई हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो और भी बस लगाई जाएंगी।

- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed