फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   76 and a half thousand rupees spent on the pretext of activating credit card

Basti News: क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के बहाने साढ़े 76 हजार उड़ाए

Thu, 14 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
76 and a half thousand rupees spent on the pretext of activating credit card
कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय की रिया के साथ हुई धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नया क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के बहाने ओटीपी पूछकर युवती के खाते से साढ़े 76 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। शहर के पिकौरा निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आईसीआईसीआई बैंक से क्रेडिट कार्ड डाक से उसके घर आया। इसके दूसरे दिन एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के लिए ओटीपी पूछा। बताते ही रुपये ट्रांसफर कर लिए।
पिकौरा दत्तूराय निवासी रिया सचदेवा का कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। बैंक के आग्रह पर उसने क्रेडिट कार्ड जारी कराया। उनके घर क्रेडिट कार्ड पहुंचा। इसके अगले दिन मोबाइल नंबर 9134068967 से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड एक्टीवेट करने के लिए ओटीपी नंबर चाहिए।
विज्ञापन

रिया सचदेवा के अनुसार, उसकी बात पर विश्वास करके उसने मोबाइल फोन में आई ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके खाते से 76 हजार 548 रुपये धोखाधड़ी करके खाते से निकाल लिए गए। रिया के अनुसार उसने बैंक को लिखित व ई-मेल के जरिए इसकी सूचना दी। मगर बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच उसके पिता की तबीयत खराब हो गई। इस कारण पुलिस को तहरीर नहीं दे पाई। 12 मार्च को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed