{"_id":"66ad5f788c2c901a5d02fb47","slug":"7500-eligible-for-construction-of-individual-toilets-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121493-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 7500 मिले पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 7500 मिले पात्र
Sat, 03 Aug 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में व्यक्तिगत शौचालय के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। अब तक करीब 7500 आवेदक योजना में पात्र पाए गए हैं। जबकि करीब 10 हजार आवेदन अभी ब्लॉक स्तर पर लंबित हैं, जिनका सत्यापन होना है।
जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए पूर्व में बड़ी संख्या में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। जिसके बाद खुले में शौच जाने की समस्या खत्म हो चुकी थी। लेकिन, संयुक्त परिवारों के विघटन के साथ ही फिर से व्यक्तिगत शौचालय की मांग बढ़ गई है। नए परिवारों के पास खुद का शौचालय न होने के कारण वह खुले में शौच जाने का मजबूर हैं। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत परिवारों से आवेदन मांगे गए हैं। करीब 20 हजार आवेदन अभी तक मिल चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक राजा शेर सिंह ने बताया कि सत्यापन में अभी तक 7500 लोग पात्र पाए गए हैं। 10 हजार आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। संवाद