{"_id":"6aff65f92243e4441d07a64b","slug":"750-animals-were-treated-at-the-health-fair-basti-news-c-207-1-bst1005-172210-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आरोग्य मेले में 750 पशुओं का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आरोग्य मेले में 750 पशुओं का हुआ उपचार
विज्ञापन
हर्रैया। क्षेत्र के पिपराकाजी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। 750 पशुओं का उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दवाएं दीं। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक वीरेंद्र कुमार चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और गोमाता का पूजन कर शुभारंभ किया। डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि पशुपालन किसानों की आर्थिकी की रीढ़ है। समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक और संतुलित आहार देने से पशुओं को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। पशुशाला की नियमित साफ-सफाई करने, शुद्ध पेयजल देने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराने की सलाह दी। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए पशुओं के बैठने की जगह पर पुआल बिछाने को भी कहा। मेले में गलाघोंटू, खुरपका-मुंहपका, थनैला, कृमि रोग, दस्त, बुखार, चर्म रोग और बांझपन से संबंधित समस्याओं का उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. श्याम राज, डॉ. अनूप, बब्बन अहमद फारूकी, दिनेश कुमार, रजनीश कुमार, राजू, रामदास यादव और रवि प्रकाश मौजूद रहे। संवाद