{"_id":"6133b9e58ebc3eb6d97cfda5","slug":"75-teachers-will-be-honored-today-basti-news-gkp407956148","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 शिक्षकों को आज किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 शिक्षकों को आज किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 शिक्षकों को आज किया जाएगा सम्मानित
बस्ती। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के मौके पर माध्यमिक शिक्षा की ओर से रविवार को जिले के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शिक्षा का स्तर उठाने, बेहतर शिक्षा देने व नए प्रयोगों के लिए दिया जाता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने बताया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर खास आयोजन होगा। राजकीय, सहायता प्राप्त, संस्कृत, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। 75 शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें 35 वित्तविहीन, 11 राजकीय, 22 सहायता प्राप्त व पांच संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक हैं।
एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक
प्रदेश बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जिले के तीन शिक्षकों को राज्य स्तरीय एडूलीडर्स यूपी अवार्ड 2021 प्रदान कर सम्मानित किया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गोरखपुर के महायोगी गंभीरनाथ आडिटोरियम में आयोजित शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडूलीडर्स यूपी अवार्ड 2021 कार्यक्रम में बस्ती जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय जटोलिया के शिक्षक अजय कुमार पांडेय, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओड़वारा की विज्ञान शिक्षक नाजिया परवीन व प्राथमिक विद्यालय नथवापुर रामनगर के सहायक अध्यापक विमल आनंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिले के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक संयोजक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र रहे।
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन
बस्ती। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती के अवसर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अजीत प्रताप सिंह के संयोजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, हेमा श्रीवास्तव, पूजा ओझा, कविता वर्मा, सीमा शुक्ला, शिवपूजन वर्मा, सतीश रंजन, विशाल पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह, बब्बन पांडेय, दिव्या वर्मा, अंजू आदि शिक्षकों को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने युग का प्रवक्ता होता है। वह सृजन और प्रलय दोनों स्थितियों में देश, काल परिस्थिति के अनुरूप अपने राष्ट्र की भूमिका को सबसे बेहतर समझता है, इसीलिए भारतीय मनीषा में गुरु को ईश्वर से श्रेष्ठ स्थान दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य नीलम सिंह, प्रसून शुक्ल ने शिक्षकों की गौरव गरिमा पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, आशीष कुमार श्रीवास्तव, सरोज मिश्र, विवेकानंद मिश्र, रामचरन चौधरी, दीपक गौड़, रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।
निजी स्कूलों के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बस्ती। शिक्षक दिवस पर दी सीएमएस ने नई पहल की शुरुआत की है। इसमें शहर के निजी विद्यालयों के उन शिक्षकों को सम्मानित किया, जो एक वर्ष से लगातार बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दे रहे थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रसून शुक्ला, जेपी तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि ने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में संगीता श्रीवास्तव, नरेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र चौधरी, राजमणि चौधरी, शोभित, अभिषेक कुमार, गोपाल त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार वर्मा, रामा त्रिपाठी, मोहम्मद रहमान, शंभू शरण मिश्रा, सुशीला वर्मा, रविंद्र कुमार पांडेय, राजेश कुमार गुप्ता, गोविंद कुमार वर्मा, रिशु सलूजा को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनी मिश्रा, हरेंद्र पांडेय, सूरज श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, दीपक नायक मौजूद रहे।