{"_id":"663d44fb6dc5e40529045554","slug":"740-police-personnel-sent-to-farrukhabad-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116741-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौथे चरण का मतदान कराने फर्रुखाबाद भेजे गए 740 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौथे चरण का मतदान कराने फर्रुखाबाद भेजे गए 740 पुलिस कर्मी
Fri, 10 May 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 10 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
293 यहां से, पहले से रवाना 447 पुलिस कर्मी भी पहुंचेंगे फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए जिले से 740 पुलिस कर्मी फर्रुखाबाद जनपद के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार को रवाना किए गए 293 पुलिस कर्मियों में 12 उपनिरीक्षक, शेष कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल शामिल हैं। बाकी तीसरे चरण में मुजफ्फरनगर, बागपत व हाथरस जिले में चुनाव ड्यूटी करने गए 447 पुलिस कर्मी भी फर्रुखाबाद पहुंचेंगे।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एएसपी ओपी सिंह, चुनाव सेल के प्रभारी अनिल कुमार दुबे, प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय, एसआई दुर्गेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में रोडवेज की छह बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी से पहले एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों, कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक चीजों से अवगत कराया। साथ ही, हिदायत दी गई कि किसी भी सूरत में पुलिस की साख और प्रतिष्ठा पर आंच न आने पाए।
एसपी ने कहा कि आचार संहिता का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। आप जनपद से दूसरे जनपद में चुनाव कराने जा रहे हैं, वहां अनुशासन बनाए रखिएगा। किसी पुलिसकर्मी की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। जिस जनपद में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आप लोगों को भेजा जा रहा है, वहां निष्पक्ष मतदान कराना जिम्मेदारी है। सख्त हिदायत दी कि रास्ते में यातायात नियमों का सभी लोग पालन करेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में चुनाव में जनपद बस्ती से 336 पुलिस कर्मियों को मुजफ्फरनगर जिले के लिए रवाना किया गया था। वहां से दूसरे चरण में यही फोर्स बागपत और तीसरे चरण में 111 पुलिस कर्मी यहां से और 336 बागपत गई टीम मिलाकर 447 पुलिस कर्मी हाथरस जिले का चुनाव कराने भेजे गए थे।