फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7256 people vaccinated

350 बूथों पर 7,256 को लगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 15 Feb 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
7256 people vaccinated
सात हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण का क्रम जारी है। सोमवार को 350 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया। 7,256 को कोरोनरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि प्रीकॉशन डोज और पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज जल्द लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में 347 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अभियान में 2135 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण हुआ। महिला अस्पताल में 122 को को-वैक्सीन व 108 को कोविशील्ड लगी। एएनएम सुनीता त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, पलक श्रीवास्तव, रीना भारती आदि ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 51 को कोविशील्ड और 76 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स पवन, सुनीता वर्मा, प्रीति चौरसिया, सुमित्रा, अंतिमा मिश्रा, सुनील निषाद आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है, वह भी शामिल हैं। बताया कि टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। इससे लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा व अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में शहर के कहीं जगहों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed