फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. महंगी पड़ेगी स्वच्छता में हीलाहवाली

फोटो.. महंगी पड़ेगी स्वच्छता में हीलाहवाली

Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो.. महंगी पड़ेगी स्वच्छता में हीलाहवाली
फोटो..
विज्ञापन

महंगी पड़ेगी स्वच्छता में हीलाहवाली
मनमानी किए तो श्रमदान घोषित होगा कार्य
डीएम ने नगर पालिका प्रशासन पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वच्छता अभियान के तहत दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करना नगर पालिका प्रशासन के लिए महंगा पड़ सकता है। मंगलवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित स्वच्छता के मुद्दे पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक संवाद सत्र के दौरान डीएम डॉ. राजशेखर ने यह चेतावनी दी। कहा कि मनमानी करने पर कार्य को श्रम दान घोषित करते हुए संबंधित से रिकवरी कराई जाएगी।
कटेश्वरपार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुडे अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया गया। जो वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग जन और बीपीएल/अंत्योदय परिवारों को समर्पित रहा। डीएम ने बताया कि उल्लंघन पर ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष व्यापारियों को लीगल नोटिस देंगे। ताकि दुकानदार अपनी दुकान व प्रतिष्ठानों के पास बड़ी डस्टबिन रखें। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के दिशा निर्देशों और नियमों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन व्यवसायिक घरानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करेगा। सॉलिड कचरा प्रबंधन, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित और प्रोत्साहित करेगा। इस कार्यक्रम में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक और युवाओं ने भाग लेकर स्वच्छ और ग्रीन बस्ती शहर में बहुमूल्य सुझाव पेश किया।
विज्ञापन


वार्ड स्वच्छता समिति गठित
नगर पालिका ने वार्ड स्वच्छता जागरूकता समिति की स्थापना की है, जिसमें 15 स्वयंसेवक उस वार्ड के नागरिकों को स्वच्छता और हाईजीन अभियान के लिये लोगों को प्रेरित और जागरूक करना है। लेकिन इनमें से अधिकतर समितियां निष्क्रिय और नॉन वर्किंग हैं। डीएम ने सभी वरिष्ठ नागरिकों और वार्ड स्वच्छता जागरूकता समिति से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति से उनके घर, परिसर और सार्वजनिक स्थानों के आसपास साफ रखने और तय स्थानों पर ठोस अपशिष्ट का निपटान करके नगर पालिका के सफाई अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित करें। इस अभियान को जन सामान्य अभियान बनाने पर बल दिया गया। एक वार्ड-एक सप्ताह अभियान के तहत डीएम वार्ड स्वच्छता समिति के साथ संवाद स्थापित/बातचीत करने और वार्ड में सफाई अभियान की स्थिति और प्रगति की जांच करने के लिए विजिट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से दूर शिफ्ट करें कचरा
ईओ नगर पालिका और अध्यक्ष नगर पालिका को आदेशित किया है कि 30 सितम्बर तक बड़े पैमाने पर शहर में पड़ा कचरा, ठोस अपशिष्ट शहर के बाहर एसडीएम सदर और नगर पालिका के चिह्नित डंपिंग साइट पर शिफ्ट करें। साथ ही 15 अक्टूबर तक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर 30 बड़े धूल अपशिष्ट कंटेनर स्थापित करने का आदेश दिया है। ताकि लोग अपने कचरे का निपटान कर सके।

गांधीजी ने सामाजिक विषमता पर विचार किया
गौर। आगामी दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के लेकर मंगलवार को पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद प्रबोध मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि गांधीजी का सामाजिक विषमता पर विचार था कि समाज में जब तक विषमता रहेगी, हिंसा भी रहेगी। हिंसा को खत्म करने के लिए पहले विषमता को खत्म करना पड़ेगा। कहा कि गांधीजी मनुष्य के शरीर को मन और आत्मा का योग मानते थे। मनुष्य जीवन का अंतिम उद्देश्य सत्य अर्थात ईश्वर की प्राप्ति है। सत्य गांधीजी के लिए साध्य एवं साधन दोनों हैं। साध्य रूप में सत्य वह है, जिसका कभी अंत नहीं होता। शिक्षक डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू के नाम से जाने जाते हैं। सत्य अहिंसा और प्रेम के सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन संदेश आज भारत की सीमाओं से निकलकर संसार का जीवन दर्शन बन गया है। वह अहिंसा के पुजारी और करुणा के अवतार थे। संगोष्ठी को डॉ. संतोष कुमार सिंह, ललित कुमार गोयल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भारत गौतम ने किया। इस मौके पर बीनू सिंह, अजय यादव, गुंजन शुक्ला, अर्चिता यादव, नित्या सिंह, सत्यभामा, अंकिता, जितेंद्र कुमार, निशांत शुक्ल, प्रतिभा, अनुष्का शुक्ला, राजा बाबू, राम कुमार, नंद किशोर, कुसुम, रवि शुक्ला, पंकज कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed