फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   उपायुक्त खाद्य ने जाना आधार फीडिंग का हाल

उपायुक्त खाद्य ने जाना आधार फीडिंग का हाल

Thu, 12 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त खाद्य ने जाना आधार फीडिंग का हाल
उपायुक्त खाद्य ने जाना आधार फीडिंग का हाल
विज्ञापन

समय सीमा में पूरा लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से सभी पात्रों को लाभान्वित करने के शासन के निर्देश का असर अधिकारियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को उपायुक्त खाद्य रसद सत्येंद्र कुमार सिंह ने तीनों जिलों के डीएसओ व पूर्ति निरीक्षकों क्लास ली। उन्होंने वितरण व आधार फीडिंग का हाल जाना।
आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त खाद्य ने कहा कि पात्रों तक खाद्यान्न की उपलब्धता कराई जाए। उन्होंने वितरण के हाल को भी जाना। उन्होंने एनएफएसए-2013 के अंतर्गत राशन कार्ड में शत प्रतिशत आधार फीडिंग व सीडिंग समय सीमा के अंतर्गत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कार्ड धारकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सरलता से कराए जाने के लिए कोटे की दुकानों का निरीक्षण करने तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घंटे भर तक चली बैठक में उपायुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र से अब तक आधार कार्डों की फीडिंग की जानकारी ली। इस मौके पर डीएसओ के अलावा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता कुमारी, संतकबीर नगर मीरा राय, बृृजेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही, राजीव गुप्ता, विवेकानंद दूबे, अजय वर्मा, राजेश सिंह, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजीविका मिशन आत्मनिर्भरता का मंत्र
ओड़वारा। नाबार्ड और राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को साऊंघाट ब्लॉक कड़र गांव शिव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्वांचल बैंक प्लास्टिक कांप्लेक्स शाखा के तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल कार्यक्रम में मिशन पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में महिला समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना तथा डेयरी विकास योजना के तहत ऋण वितरित किया गया। इस मौके पर पांच स्वयं सहायता समूहों की 50 महिला सदस्यों को अगरबत्ती, मोमबत्ती, सिलाई, कढ़ाई, डेयरी आदि लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के सुशील सिंह ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और गरीब महिलाओं के जीवन में सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन लाना है। सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए इस तरह की योजनाए संचालित करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल बैंक प्लास्टिक कॉम्लेक्स के शाखा के प्रबंधक आरके सिंह ने की। कहा कि योजना में महिलाएं आत्मनिर्भर बना रही है। इस मौके पर एसएन सिंह, नीलम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, तन्मय, राम पूजन सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed