{"_id":"594130df4f1c1b1b0b8b48a9","slug":"71497444575-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्घ नोटरी करने का खेल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्घ नोटरी करने का खेल जारी
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती सदर और हर्रैया तहसील में 13 ऐसे अधिवक्ता हैं, जो बिना नवीनीकरण कराए वर्षों से नोटरी कर रहे हैं। शासन ने इन सभी के बारे में रिपोर्ट मांगा है। शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नोटरी अधिवक्ता शीतल प्रसाद शुक्ल ने कमिश्नर और डीएम से शिकायत की, जिसमें नियम विरुद्घ नोटरी करने की जानकारी दी गई। इसकी जांच एसडीएम सदर ने की। जिसमें राधेश्याम, हरिश्चंद्र, महेशचंद्र शर्मा और शेरबहादुर सिंह के बारे में डीएम को रिपोर्ट की गई। साथ ही एसडीएम ने तीन माह पहले इन सभी को नोटरी करने से प्रतिबंधित करते हुए नोटरी आधिकारिक मुहर तत्काल जमा करने का आदेश दिया। मगर अभी तक मुहर जमा नहीं किया गया। अलबत्ता नियम विरुद्घ नोटरी की जा रही है। साक्ष्य के साथ फिर शिकायतकर्ता ने शिकायत की। नियम विरुद्घ नोटरी करने वालों की ओर से बताया गया कि नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया है।