{"_id":"6595a570361f401e7c026b41","slug":"65-bigha-crop-submerged-due-to-cutting-of-saryu-canal-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9410-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नहर कटने से 65 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नहर कटने से 65 बीघा फसल जलमग्न
Wed, 03 Jan 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित पुलिया के पास नहर कटी
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा/बनकटी। लालगंज क्षेत्र के महादेवां, पिपरा व पगार गांव के पास सरयू नहर खंंड-4 के महुली-रजवाहा नहर के कट जाने से 15 किसानों की करीब 65 बीघा गेहूं व सरसों की फसल डूब गई।
बनकटी के पिपरा गांव के दक्षिण तरफ मंगलवार रात में जैसे ही नहर में पानी आया नवनिर्मित पुलिया के पास नहर कट गई। इसके चलते पिपरा, महादेवा व पगार गांव के किसान राम प्रसाद, परासर मुनि, राम निहाल, मुरलीधर मिश्र, दिलीप, वीरेंद्र, अमिश चंद्र, सतीश, समरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि के खेत जलमग्न हो जाने से फसल पानी में डूब गई।
समरेंद्र सिंह एवं वीरेंद्र ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस नहर की मरम्मत के लिए प्रत्येक सीजन में ठेकेदार आते हैं, लेकिन खानापूर्ति करके चले जाते हैं। गेहूं बुवाई के समय अथवा धान काटने का समय जैसे ही आता है नहर का पानी फसल को नुकसान कर देता है।
विज्ञापन
सरयू नहर खंड-4 के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि वह मौके पर गए थे। अब नहर का पानी बंद करवा दिया गया है। भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।