फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 संगठन पांच को बनाएंगे रणनीति

21 संगठन पांच को बनाएंगे रणनीति

Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
21 संगठन पांच को बनाएंगे रणनीति
21 संगठन पांच को बनाएंगे रणनीति
विज्ञापन

पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए आंदोलन होगा
पांच सितंबर को एसडीएम सदर दफ्तर पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। तीन दिन कार्य बहिष्कार के बाद भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के दिशा में प्रदेश सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। अब 21 संगठनों का साझा धरना पांच को होगा। इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति का एलान किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने सोमवार को बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली नीति के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति का गठन हुआ है। संघर्ष समिति के बैनर तले निर्णायक संघर्ष का एलान किया है। पांच सितंबर को एसडीएम सदर के कार्यालय पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 21 कर्मचारी, शिक्षक संगठनों का साझा नेतृत्व कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि धरने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपने अपने संवर्गों की लगातार बैठकें कर धरने को सफल बनाने में जुटे हैं। शुक्ल सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा पांच सितंबर को जनपद के सभी विद्यालय और कार्यालय बंद रहेंगे। कर्मचारी संगठनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed