{"_id":"5898b8da4f1c1b224a378489","slug":"59-per-cent-of-the-votes-cast-in-the-recall-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतदान में 59 फीसदी वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतदान में 59 फीसदी वोट पड़े
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत के बूथ संख्या 97 अ पर पुनर्मतदान के समय पहुंचे पर्यवेक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2017 के तहत विक्रमजोत के बूथ नं. 97 अ पर सोमवार को दोबारा वोट डाले गए। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान कार्य शाम चार बजे तक चला। कुल 524 स्नातक मतदाताओं में से 297 स्नातकों ने वोट डाले। जबकि तीन फरवरी को हुए मतदान में इस बूथ पर 210 वोट पड़े थे। स्नातक निर्वाचन के लिए मतगणना दस फरवरी को होगी।
तीन फरवरी के मतदान के दौरान बूथ पर एक से लेकर 178 बैलेट पेपरों पर मार्कर से नंबर दर्ज करने पर प्रत्याशियों के समर्थक भड़क गए थे। बाद में पीठासीन अधिकारी नरेंद्र नाथ कुंअर ने मामले को डायरी में दर्ज कर आयोग के संज्ञान में भेजा था। शनिवार देर शाम आयोग ने इस बूथ पर पुनर्मतदान का निणर्य लिया। सोमवार को पुर्नमतदान के दौरान केंद्र पर पर्यवेक्षक मुकुल गोयल, बीडीओ रेनू चौधरी, डीडीओ, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक मुकुल गोयल कई बार केंद्र पर आते रहे। प्रत्याशियों में देवेंद्र सिंह, संजयन त्रिपाठी, अजय सिंह सहित कई नेता प्रमुख रूप से रहे।