{"_id":"607b2b3d8ebc3e5924448456","slug":"526-nominations-for-jila-panchayat-member-basti-news-gkp392323846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 526 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 526 ने किया नामांकन
विज्ञापन
विकास भवन पर लगी प्रत्याशियों की लगी लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BASTI
पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 526 ने किया नामांकन
जिला पंचायत के 43 व प्रधान के 1185 सीटों पर होगा 29 अप्रैल को मतदान
19 व 20 को नामांकन पत्रों की जांच 21 को नाम वापसी व होगा प्रतीक आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना गाइडलाइन की पाबंदियों के बीच शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गांव की सरकार बनाने के लिए शनिवार की सुबह आठ बजे से संभावित उम्मीदवार नामांकन के लिए प्रस्तावकों के साथ पहुंचने लगे। जिले की 43 जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 526 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, 1185 प्रधान, 1077 बीडीसी सदस्य व 13781 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी बड़ी संख्या में संभावित उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने विकास भवन व ब्लॉक मुख्यालयों का भ्रमण कर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया।
नामांकन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ। प्रत्याशी अपने अभिकर्ता व समर्थक के साथ ब्लॉकों पर पर्चा दाखिल करने पहुंचे। हालांकि, वहां भीड़-भाड़ तो जुटी रही मगर न तो नारेबाजी के शोर उठे और न ही कोई प्रत्याशी बैंडबाजे के साथ ही पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विकास भवन सभागार में पर्चा दाखिल कराया गया, जबकि प्रधान, बीडीसी सदस्य सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉकवार नामांकन कराए गए। जिले के सदर, साऊंघाट, सल्टौआ, रुधौली, रामनगर, बहादुरपुर, बनकटी, कुदरहा, कप्तानगंज, दुबौलिया, हर्रैया, विक्रमजोत, गौर, परशुरामपुर ब्लॉकों में नामांकन दाखिल किए गए। कार्यक्रम के अनुसार 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 को तीन बजे शाम तक पर्चा वापसी की तिथि तय की गई। इसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटन होगा, जबकि मतदान 29 अप्रैल को होगा।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान के 528, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 281 व ग्राम पंचायत सदस्यों के 148 नामांकन पत्र भरे गए। गौर प्रतिनिधि के अनुसार शाम पांच बजे तक प्रधान पद के 480 व बीडीसी सदस्य के 245 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 34 नामांकन पत्र दाखिल हुए। आरओ आरपी गौतम ने बताया कि पांच बजे तक जो लोग परिसर के अंदर लाइन में लगे हैं, जिनका नामांकन पत्र भी लिया जाएगा। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के लिए 333 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, बीडीसी सदस्य के लिए 279 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 41 ने नामांकन दाखिल किया है। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान के 475, बीडीसी सदस्य 308 सदस्य के 121 नामांकन भरे गए। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान के 802, बीडीसी सदस्य के लिए 570,सदस्य के लिए 277 पर्चे दाखिल किए गए। सल्टौआ व सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के लिए 508 , बीडीसी सदस्य के लिए 320, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 144 लोगों ने नामांकन किया। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान के 492 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 248 व ग्राम पंचायत सदस्यों के 182 नामांकन पत्र भरे गए। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के 427 दावेदारों ने पर्चा भरा जबकि सदस्य पद के लिए 148 व बीडीसी सदस्य पद के लिए 168 पर्चे भरे गए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद पर 404, बीडीसी सदस्य 173 तो ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 79 ने नामांकन किया है। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के 484, बीडीसी सदस्य के लिए 282 व सदस्य पद पर 140 कुल 906 नामांकन दाखिल हुए हैं। साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद 492, बीडीसी सदस्य पद के लिए 417 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 188 लोगों ने नामांकन किया है। सदर ब्लॉक में प्रधान पद पर 530, बीडीसी सदस्य के लिए 410 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 190 नामांकन किए गए हैं। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के 234, क्षेत्र पंचायत के 144 एवं सदस्य के 44 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
तेज धूप से बेसुध हो गई महिला प्रत्याशी
दुबौलिया ब्लॉक में प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंची। यहां तेज धूप में लाइन में वह भी खड़ी हो गईं। कुछ देर में वह गश खाकर गिर गईं। लोगों ने उन्हें उठाकर पानी आदि पिलाया, बाद में होश आ गया।
नामांकन को लॉकडाउन में छूट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार यानी कल लॉकडॉउन में छूट दी गई है। इस दिन नामांकन करने वाले लोगों को प्रत्याशी खुद के अलावा अपने साथ प्रस्ताव व अभिकर्ता को साथ ले जा सकेगा।