Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   519 youths selected for the next round at the mega job fair

Basti News: वृहद रोजगार मेले में 519 युवा अगले चरण के लिए चयनित

Fri, 06 Nov 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
519 youths selected for the next round at the mega job fair
महिला पीजी कॉलेज कप्तानगंज बस्ती में आयोजित मेला में चयनित अभ्यर्थी स्रोत विभाग
कप्तानगंज। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्रा महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित मेले में 23 कंपनियों ने करीब 1050 पदों पर भर्ती के लिए प्रतिभाग किया। मेले में शामिल 875 अभ्यर्थियों में 519 को विभिन्न पदों के लिए अगले चरण के लिए चयनित किया। सात अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर भी दिए गए।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, महाविद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार मिश्रा, निदेशक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी, सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा और सहायक सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के संस्थापक ने आयोजन मंडल व अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के प्रबंधक एवं निदेशक ने कहा कि अपने क्षेत्र में ही साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार पाने का अवसर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों के कक्षों में बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता बैजनाथ मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed