{"_id":"5bbe4590867a55285e42813b","slug":"51539196304-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति के बच्चो ने लगाया जाम, आश्वासन पर मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति के बच्चो ने लगाया जाम, आश्वासन पर मानें
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आश्रम पद्धति के बच्चों ने लगाया जाम, आश्वासन पर माने
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग जाम कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर/सोनहा। आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर विद्यालय के बच्चों ने खराब भोजन मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एकत्रित बच्चे बस्ती डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिए। बच्चे एसडीएम राजेश सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दूबे को मौके पर आने की मांग करने लगे। बाद में मौके पर पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी के ठेकेदार को हटाने के आश्वासन पर बच्चे मान गए।
खराब खाना और नाश्ता मिलने को लेकर मंगलवार की रात से ही विद्यालय का माहौल बिगड़ गया था। सुबह मामले की जानकारी होने पर स्थानीय प्रशासन के एसडीएम राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने मामले को संभालने का प्रयास किया। उस समय तो बच्चे शांत हो गए लेकिन बाद में फिर उग्र गए। दोपहर बाद छात्र सड़क पर पहुंच गए और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, मगर बच्चे नहीं माने। देर शाम समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दूबे ने बातचीत करने के बाद ठेकेदार को हटाने का आश्वासन दिया तब जाकर बच्चे सड़क से हटे और जाम खुला। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिसे लेकर यहां बच्चे हंगामा कर रहे हैं वास्तव में वह ठेकेदार है ही नहीं। ठेकेदार का सहयोगी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। शीघ्र ही सभी कमियां दूर कर ली जाएंगी।