फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   करेसानों और युवाओं की खुशहाली बता गए सीएम

करेसानों और युवाओं की खुशहाली बता गए सीएम

Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
करेसानों और युवाओं की खुशहाली बता गए सीएम
किसानों और युवाओं की खुशहाली बता गए सीएम
विज्ञापन

अगले सत्र से मुंडेरवा चीनी मिल में होगी पेराई
16 हजार युवाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रोजगार
महज एक चीनी मिल से लाभान्वित होंगे 35 हजार किसान
राज प्रकाश
बस्ती। लोकसभा चुनाव करीब है, सरकार यह बखूबी जानती है कि देश की 65 फीसदी आबादी आज भी गांवों में बसती है। यह कृषि पर निर्भर है। उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है। यह लाखों किसानों की जीविका का भी साधन है। ऐसे में सरकार गन्ना किसानों से किए वादे को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास समारोह में गन्ना किसानों की तस्वीर खींची।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में 37 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को किया गया है। 30 नवंबर तक हर हाल में बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। सीएम ने बताया कि कई वर्षों से बंद पड़ी मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई अगले सत्र में शुरू हो जाएगी। इस मिल के चलने से लगभग एक हजार युवा को नौकरी, 15 हजार को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा साथ ही 35 हजार गन्ना किसान इससे लाभान्वित होंगे। योगी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को चालू करेगी। इसके लिए प्रयास चल रहा है। कौशल विकास योजना के तहत छह लाख युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं पर सरकार रुपये दे रही है लेकिन सहभागिता जरूरी है। बताया कि डेढ़ वर्ष में प्रदेश सरकार ने एक लाख 20 हजार किलोमीटर सड़कें गड्ढामुक्त किया है। 12 हजार किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में बिजली वितरण में कोई भेदभाव नहीं है। सौभाग्य योजना के तहत 56 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया गया। 72 हजार मजरे का विद्युतीकरण किया गया। 200 की आबादी तक विद्युतीकरण चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की देन है कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस आदि से मौत में कमी आई है। कहा कि नवंबर तक 11 लाख परिवारों का एक साथ गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसी तरह शहर में छह लाख आवास दिए गए लेकिन अगले वित्त वर्ष में यह लक्ष्य 14 लाख परिवारों के लिए है। जाति, धर्म, अगड़ा-पिछड़ा छोड़कर सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed