{"_id":"5b5a0ce04f1c1bf6548b52ff","slug":"51532628192-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब अधेड़ की नदी में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब अधेड़ की नदी में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर/टिनिच। मानसिक रूप से कमजोर भानपुर कस्बे के घुरहू गुप्ता की लाश कुआनो नदी के चौरा घाट के पास पानी में मिली। दो दिन पहले लापता होने पर परिवार के लोग पुलिस को सूचना देकर खोज कर रहे थे।
सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे के 55 वर्षीय घुरहूूूू का शव बुधवार देर शाम गौर क्षेत्र के कुआनो नदी में चौरा घाट के पास पानी में मिली। नदी में लाश की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना किसी ने डायल 100 और गौर पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही शव को बाहर निकलवाया। लोगों ने शिनाख्त की तो परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। पत्नी नैनावती ने दो दिन पहले घर से लापता होने की सूचना सोनहा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। नैनवती ने सोनहा पुलिस को बताया था कि घुरहू 23 जुलाई की सुबह आठ बजे से ही अचानक घर से लापता हो गए, जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। शव मिलने से पत्नी नैनवती के साथ बेटे दीपू और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गौर राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
लापता किशोर को घरवालों से मिलाया
भानपुर/सोनहा। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन इस्माइल के तहत मंदबुद्धि किशोर को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। सोनहा पुलिस ने सोशल मीडिया के सहयोग से थाना क्षेत्र के रामपुर मुडरी गांव से लापता मंदबुद्धि 17 वर्षीय पुत्तीलाल को बस्ती रेलवे स्टेशन से बरामद किया। किशोर के वापस घर पहुंचने से उसके परिवारवालों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुत्तीलाल 19 जुलाई से घर से लापता था। लोगों ने प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र सहित टीम के सदस्यों की सराहना की है।