फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   निजी आईटीआई कालेजों में शुरु नहीं हुआ प्रवेश

निजी आईटीआई कालेजों में शुरु नहीं हुआ प्रवेश

Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
निजी आईटीआई कालेजों में शुरु नहीं हुआ प्रवेश
निजी आईटीआई कॉलेजों में शुरू नहीं हुआ प्रवेश
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई की तर्ज पर होना है एडमिशन
इस सत्र से पहली बार लागू हुआ आनलाइन प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। टेक्निकल शिक्षण संस्थानों की मनमानी के चलते सरकार ने राजकीय आईटीआई की तर्ज पर अब नए सत्र से प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों में पहली बार ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसके चलते जुलाई खत्म होने को है, मगर अभी तक जिले के प्राइवेट शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रारंभ नहीं हो सका। छात्र इधर-उधर भटक रहे हैं।

जिले के 24 प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश होना है। जिसके लिए पिछले माह से लॉगइन खोल दी गई। इसकी अंतिम तिथि सात जुलाई थी। टेक्निकल शिक्षा अध्ययन के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए, लेकिन अभी तक इन संस्थानों में प्रवेश शुरू नहीं हो सका। जबकि राजकीय आईटीआई में प्रवेश समाप्त की ओर है। ऐसे में छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। निजी आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकार टेक्निकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं कर रही है, मगर जब तक शिक्षण संस्थानों में समुचित संसाधनों की व्यवस्था और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी तब तक टेक्निकल ट्रेड की पढ़ाई संभव नहीं है। ऐसे में राजकीय आईटीआई की तरह प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को भी विकसित करना होगा। तभी ग्रामीण अंचलों के बच्चे विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगारपरक शिक्षा पाएंगे। राजकीय आईटीआई बस्ती के प्रधानाचार्य बीबी सिंह ने बताया कि इस बार प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से जोड़ा गया है। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक व्यवस्था प्रणाली लागू की गई है। अभी तक काउंसिलिंग के बारे में ऊपर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही कोई सूचना प्राप्त होगी तुरंत शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed