{"_id":"5b229bcd4f1c1b6c4d8b6842","slug":"51528994765-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज-ए- अलविदा आज, ईद उल फितर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज-ए- अलविदा आज, ईद उल फितर कल
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज अदा करते।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस्ती। जुमे को ईद उल-फितर मनाया जाएगा अथवा नमाज-ए-अलविदा अदा की जाएगी,इसे लेकर बृहस्पतिवार देर शाम तक मुस्लिम धर्मावलंबियों में उहापोह कायम रहा। बड़े बुजुर्ग छतों पर चढ़कर आसमान में घंटों टकटकी लगाए रहे। मगर चांद की झलक न मिलने से कुछ पल को मायूस हो उठे।
हालांकि अलविदा की नमाज साथ ही अगले रोज ईद की नमाज को लेकर परवर दीगार के सजदे में शीश झुुक गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। डीआईजी डा. राकेश शंकर व एसपी दिलीप कुमार ने मिश्रित आबादी और शहर के संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि जिले के 282 स्थानों पर ईद व अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। सभी जगह पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
यूं तो रमजान माह शुरू होते ही अकीदतमंदों के घरों में रौनक आ गई थी। सहरी और इफ्तार को लेकर सेवइयों जैसे प्रमुख पकवान की तैयारी में जुट गईं। बड़े-बूढे और बच्चे महिलाएं सभी ईद के त्योहार में मशगूल नजर आईं। किसी को नए कपड़े का जुगाड करते देखा गया तो किसी को बड़ों से ईदी लेने की होड़ दिखी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया और विदेश से लेते रहे जानकारी
चांद दिखाई देने की जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट लेते रहे। व्हाटस एप, टिवटर, फेस बुक और इंस्टाग्राम का भी इसमें खूब इस्तेमाल किया गया। शाम होते ही चांद की तजदीक के लिए लोगों ने पाकिस्तान, सऊदी अरब, दुबई, कतर, शारजाह, ईराक समेत अन्य मुस्लिम देशों से मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए संपर्क किया।