{"_id":"5970b0104f1c1b3b6f8b461c","slug":"51500557328-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभाक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभाक्ताओं का प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया (बस्ती)। स्थानीय 33/11 केवीए उपकेंद्र से पिछले 48 घंटे से आपूर्ति बंद होने से नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उपकेंद्र से जुड़े 275 गांवों की आपूर्ति चार दिन से प्रभावित हैं। जिससे उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की दिनचर्या बिगड़ गई है।
बृहस्पतिवार सुबह उपभोक्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्रैया संतोष पांडेय के नेतृत्व में सब स्टेशन पर पहुंचकर विभाग के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। कहा कि विभाग का कोई कर्मचारी न तो फोन उठाता है, और न ही खराबी के बारे में कोई जानकारी देते हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जेई ने बताया कि गिदही स्टेशन से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बुधवार शाम छह बजे जब गिदही से आपूर्ति मिली तो कलवारी से दुबौलिया के बीच में 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया। रात में फाल्ट को खोजना मुश्किल था। सुबह से ही लाइन मैन पेट्रोलिंग कर फाल्ट को खोज रहे है। उपभोक्ताओं ने शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की है। इस मौके पर बीडी दूबे, रिंकू बबूवा, शिवाकांत तिवारी, राम कुमार, दिनेश राजभर, दिलीप, अहमद अली सहित अन्य मौजूद रहे।